सेंट सोल्जर के छात्रों ने दिया देश प्रेम का संदेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल चब्बेवाल में आज ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन की 76वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने देश भक्ती के लघू नाटक, कोरियोग्राफी तथा ग्रुप व सोलो सांग पेश कर सभी को देश प्रेम का संदेश दिया। स्कूल डायरेक्टर एस.एल. काजल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया के महात्मा गांधी के द्वारा देश को आजाद करवाने के लिए कई आन्दोलन चलाए गए जिन में से भारत छोड़ो आन्दोलन भी एक महत्वपूर्ण आन्दोलन था। यह आन्दोलन अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह अगस्त माह में शुरू किया गया था।

Advertisements

1942 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान शुरू किए गए इस आन्दोलन में ‘करो या मरो’ का नारा देते हुए भारत में ब्रिटिश शासन को खत्म करने की मांग की गई ओर अंत महात्मा गांधी व दूसरे देश भक्तों की कोशिशें रंग लाई ओर 15 अगस्त 1947 में भारत में ब्रिटिश शासन का सुर्य अस्त हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल किरण बाला तथा डायरेक्टर काजल ने बढिय़ा पेशकारी के लिए छात्रों को सम्मानित किया किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समूह ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here