सतपाल कौर बनी भारतीय वाल्मीक धर्म समाज महिला विंग की प्रधान

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय वाल्मीक धरम समाज (भावाधस) की एक विशेष बैठक शिमला पहाड़ी पार्क में हुई। ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह डड्डियां और सिटी प्रधान बिंदी अहियापुरी की अगवाई में हुई मीटिंग में जिला प्रधान सेठ राम सेठी और जिला युथ प्रधान मनोज मियानी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बीबी सतपाल कौर कलोटी नगर को संस्था के महला विंग का ब्लॉक प्रधान बनाया गया। जिला प्रधान सेठ राम सेठी ने नई चुनी गई प्रधान को सम्मनित करते हुए कहा संगठन की मज़बूती के लिए शहर और गांवों में कमेटियों का गठन किया जाएगा जिस में समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने ने कहा भारतीय वाल्मीकि धरम समाज प्रदेश सरकार की और से नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम का हिस्सा बन के नशे के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाएगा। उन्होंने ने बताया नशे के कोहड़ को समाज से निकालने के लिए संस्था की और से सेमिनार आयोजित किये जाएंगे और नशे का शिकर लोगों को प्रेरित कर उन्हें इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाने में प्रशासन की मदद की जाएगी। इस मौके उप प्रधान हरमेश सिंह बस्सी जलाल, मनोज मियानी, सुरजीत, सुखबीर सिंह बैंच, संतोख सिंह, बिट्टू जाजा, निरंजन ढिल्लों, बेअंत सिंह, दलबीर डड्डियां, सुरिंदर कौर बैंच, संदीप बगियाडी, गुरमीत कौर,, मनु बद्धन, गोला, काकू विशाल, सुख्खा, गोपी, करण पासी, हीरा बोदल, गुलशन टांडा, गुरी मूनक इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here