स्व. राजीव गांधी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव: विधायक आदिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आज भारत आधुनिकता की जिन बुलंदियों को छू रहा है वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की ही देन है और ऐसे महान पुरुष का ऋण हम सभी नहीं चुका सकते।

Advertisements

देश के ऐसे सच्चे सपूत को हारे श्रद्धासुमन यहीं होंगे कि हम सभी एकजुट होकर देश को और आगे ले जाने में अपना योगदान डालें तथा देश को विश्व शक्ति बनाएं। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं विधायक पवन कुमार आदिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए।

विधायक आदिया ने कहा कि स्व. गांधी की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज हमारे युवा आधुनिक भारत में नई-नई तकीनीकें ईजात करके नए भारत का निर्माण में अपना अहम योगदान डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते हुए पार्टी के साथ-साथ देश की बेहतरी में कार्यरत है। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, युवा इंका अध्यक्ष नवप्रीत रैहल एवं सुनील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here