पर्यावरण संरक्षण में सोनालीका ग्रुप का अहम योगदान :खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र खडक़ां की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन कैंप के इंचार्ज आई.जी. बैंस की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्र म में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना तथा सोनालीका ग्रुप के वाईस चेयरमैन ए.एस. मित्तल विशेष तौर पर शामिल हुए। जानकारी देते हुए भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि कार्यक्र म में उस्थिति को संबोधित करते हुए श्री खन्ना ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक जहां बाहरी ताकतों से देश को सुरक्षित करते हैं वहीं देश के अंदर देशवासीयों को स्वच्छ वातावरण मिले इसके लिए भी अहम योगदान रहता है। देश की सेना व अर्ध सैनिक बलों ने सदैव वृक्ष लगाकर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. जवानों को किए गए पौधारोपण की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सैनिकों की देशवासियों के दिलों में एक सम्मानजनक छवि होती है। जिसके चलते सैनिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने से देशवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अच्छा संदेश जा रहा है जिससे प्रभावित होकर देशवासी पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक हुए हैं।

Advertisements

-बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सैंटर खडक़ां में किया पौधारोपण

श्री खन्ना ने कहा कि सोनालीका ग्रुप का पर्यावरण की सुरक्षा में सदैव बढिया योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग तथा निरंतर घट रहे भूजल स्तर के विषय को गंभीरता से देखते हुए सोनालीका ग्रुप शहर के साथ साथ पूरे पंजाब को हरा भरा रखने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोनालीका ग्रुप जो कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाने तथा उनकी संभाल करने का कार्य कर रहा है वो हमारी आने वाली पीढ़ीयों के लिए एक अनमोल तोहफा साबित होगा।  इस मौके पर ए.एस. मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक संवेदनशील मुद्दा है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी देशवासी भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोनालीका ग्रुप की तरफ से पर्यावरण संरक्षण की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन मुहिम के तहत सोनालीका ग्रुप की तरफ से शहर में पहले भी पौधे लगाए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सोनालीका ग्रुप पृथवी को संभावित आपदाओं से बचाने के लिए वृक्ष लगाकर इसी प्रकार अपना योगदान देता रहेगा और शहर सहित पूरे पंजाब को हरा भरा बनाए रखने के लिए कार्य करता रहेगा। इस मौके पर श्री मित्तल ने लगाए गए वृक्षों की फैंसिंग और संभाल के लिए 3.70 लाख का अनुदान भी दिया। इस मौके पर श्री खन्ना ने पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। श्री खन्ना ने अनुदान देने के लिए सोनालीका के वाईस चेयरमैन ए.एस. मित्तल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बी.एस.एफ. खडक़ां कैंप की तरफ से श्री खन्ना और श्री मित्तल को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन घई, राजेश नकड़ा, सोनालीका ग्रुप से ए.एस. पोमरा, एडवोकेट वियूष खन्ना, मिनाक्षी खन्ना, डा. दीपशिखा, उमेश जैन, पायलट शिखा खन्ना, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here