
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सी.एंड.बी. क्रि केट अकादमी डगाना की तरफ से 40 ओवर का मैच इंन्टरनैश्नल कोच बलराज कुमार बल्लू की देखरेख में आयोजित किया गया। यह मैच सी.एंड.बी. क्रिकेट अकादमी तथा एल.डी.एस.एस. क्रिकेट अकादमी पठानकोट की टीमों के मध्य खेला गया। एल.डी.एस.एस. क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए सी.एंड.बी. 39.4 ओवरों में 209 रनों पर ऑल आऊट हो गई जिसमें बल्लेबाज मनजिंदर ने 40 गेंदों में 71 रन बनाए और रमेश ने 80 गेंदों में 64 रन बनाए।

इसी दौरान एल.डी.एस.एस. क्रिकेट अकैडमी के गेंदबाज सुमित ने 8-0-35-5 तथा रवी ने 8-0-32-3 के हिसाब से गेंदबाजी की। 201 रनों का पीछा करने उतरी एल.डी.एस.एस. क्रिकेट अकैडमी 33.4 ओवर में ही 160 रनों पर ऑल आऊट हो गई जिसमें सुमित ने 33 गेंदों में 47 रन और वरुण ने 42 गेंदों में 33 रन बनाए। इसी दौरान सी.एंड.बी. के गेंदबाज रमेश 8-0-34-4 तथा ईश्वर शाडिल्य ने 8-0-31-3 के हिसाब से गेंदबाजी की। इसी प्रकार सी.एंड.बी. की टीम ने यह मैच 49 रनों की बढ़त से जीत लिया। मैन आफ दि मैच रमेश को चुना गया। इस मौके पर 1लब के अध्यक्ष भगत राम, योगेश शर्मा, चन्नन कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर कुमार लोईया, रितु शर्मा, असिस्टैंट कोच चंन्द्र शेखर, राज कुमार, आशीश माही, अजय, बलबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।












