Sunday, October 4, 2026
Home National CWG 2026: पैरा एथलीट दिलीप गावित का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड

CWG 2026: पैरा एथलीट दिलीप गावित का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते। अब भारत के नाम कुल 15 पदक हो चुके हैं। देश के खाते में अब 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 कांस्य पदक है। अंक तालिका में भारत अब आठवें स्थान पर पहुंच चुका है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित राष्य्रमंडस खेलों में पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने पुरूषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Advertisements

इसी स्पर्धा में भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता। इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता। वह पुरुषों की लॉन्ग जंप में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।जिसके चलते देश के खाते में 10 पदक पक्के हो चुके हैं। जिससे आने वाले दिनों में पदकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here