Friday, October 30, 2026
Home National जेपी नड्डा से मिला CJP का डेलीगेशन, रखी 3 मांगे, संसद के...

जेपी नड्डा से मिला CJP का डेलीगेशन, रखी 3 मांगे, संसद के पास से हटाए प्रदर्शनकारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में जंग जैसे हालात बने हुए है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कहीं लाठियां चलाई तो कहीं आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बवाल के बीच प्रदर्शनकारियो ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन ने जेपी नड्डा के सामने तीन मांगे रखी हैं। केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है।

Advertisements

पहली मांग- सीजेपी ने एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है।

दूसरी मांग है कि सुसाइड करनेवाले बच्चों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

तीसरी मांग है कि सोनम वांगचुक को वापस जंतर मंतर लाया जाए और अनशन तुड़वाया जाए।

सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। सौरव दास ने X पर लिखा, ”आशुषोत रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जे.पी. नड्डा के आवास पर हैं। हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है। मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर सही स्तर पर चर्चा करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।”

वहीं, सीजेपी के प्रदर्शन पर मोदी सरकार का पहला बयान सामने आया है। जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी डेलीगेशन के साथ अच्छी बातचीत हुई। जेपी नड्डा ने माना कि प्रदर्शनकारियों ने प्रस्ताव दिया है। प्रदर्शनकारियों के साथ पांच घंटे से बातचीत जारी है। जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील भी की है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। वहीं, आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन वाली जगह को खाली करा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here