Wednesday, October 14, 2026
Home Latest विकास के पीछे पड़ी नागिन, डेढ़ माह में 6 बार काटा, मौसी...

विकास के पीछे पड़ी नागिन, डेढ़ माह में 6 बार काटा, मौसी के घर गया तो वहां भी पहुंच गई

यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता लेकिन वह कहानी नहीं हकीकत है। यहां एक सांप युवक के पीछे पड़ गया और उसे डेढ़ महीने के अंदर 6 बार काट लिया। सांप के डर से युवक अपने चाचा के घर पर रहने लगा, लेकिन सांप वहां भी पहुंच गया। जहां फिर से उसे सांप ने काट लिया। 24 वर्षीय पीड़ित विकास से बातचीत की गई तो उसने हैरान कर देने वाली बातें बताईं। विकास ने बताया कि 2 जून को रात 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए पहली बार सांप ने काटा। परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। दो दिन भर्ती रहा, इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गया। परिजनों को लगा की यह सामान्य घटना है. फिर 10 जून की रात फिर से सांप ने काटा। परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद ठीक होकर फिर वह घर लौट आया।

Advertisements

फिर 17 जून को घर में सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।  फिर उसी अस्पताल में इलाज हुआ और वह ठीक हो गया। फिर चौथे दिन ही फिर से सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया। जिसके बाद रिश्तेदारों और डॉक्टर ने सलाह दी कि कुछ दिनों के लिए तुम अपने घर से दूर रहो। सलाह मानते हुए युवक मौसी के घर  शहर स्थित राधानगर में रहने के लिए चला गया जहां शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे उसे घर में ही सांप ने फिर डस लिया। जिसके बाद इलाज के बाद वह फिर से ठीक हो गया। इसके बाद विकास मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव मे ही 6 जुलाई को अपने चाचा संतोष दुबे के घर के अंदर दोपहर को सो रहा था, जहां सांप ने छठी बार काट लिया। युवक का यह भी कहना है कि उसे जब भी सांप ने काटा है तो शनिवार और रविवार का दिन होता है और सांप काटने से पहले ही उसे इस चीज का आभास हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here