
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारी बारिश के कारण गोवा के पेरनेम में एक सुरंग के अंदर पानी भर जाने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग में पानी भरने के कारण कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और कुछ के मार्ग में बदलाव करना पड़ा। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन के उप-महाप्रबंधक बबन घाटगे ने कहा कि मदुरे-पेरनेम खंड के बीच पेरनेम सुरंग में पानी भरने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित है।


घाटगे ने बताया कि सुरंग में भरा पानी निकाला गया और एक बार फिर परिचालन की अनुमति दे दी गई। लेकिन समय बाद भारी बारिश के कारण सुरंग में पानी फिर से भर गया। जिसे देखते हुए कोंकण रेलवे रूट पर कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और मार्ग में बदलाव किया गया है।











