
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीएम दी योगशाला के अंतर्गत अशोका पार्क हीरा कालोनी में वृक्षारोपण किया गया योग ट्रैनर योगाचार्य तुलसी राम साहू के कहा की वृक्षारोपण का मतलब है पेड़-पौधे लगाना। वृक्षारोपण का उद्देश्य खतरे में पड़े पर्यावरण को बचाना और हमारे जीवन को सुंदर बनाना है। पेड़ प्रकृति के अनमोल उपहार हैं। योग ग्रुप के लीडर रुचि शर्मा ने कहा की पेड़ पौधे की कमी से ऑक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। एन आर आई अमरीका से आई डा. आरती गुप्ता एन कहा की इस समय में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं।

अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते जा रहे हैं। पार्क प्रधान सी एम गुप्ता ने बताया कि आहार श्रृंखला में भी पेड़ पौधों की भूमिका कम नहीं है। शाकाहारी जीवजंतु पेड़ पौधों को परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से खाते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव कम हो जाएंगे, जिसके चलते मांसाहारी जीवों पर कुप्रभाव पड़ेगा और आहार श्रृंखला कमजोर होती चली जाएगी इस समय मीनाक्षी, शोभा, रंजना, अनिता स्नेह लता, रक्षा, स्वेता, अनुराधा, अल्का और सुभाष दीवान उपस्थित रही।











