Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur देश में कहीं भी यू.डी.आई.डी. कार्ड से दिव्यांग उठा सकेंगे लाभ: राहुल

देश में कहीं भी यू.डी.आई.डी. कार्ड से दिव्यांग उठा सकेंगे लाभ: राहुल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। केयरनैस एंड अवेयरनैस वैल्फेयर सोसायटी ने गढ़शंकर डिवीजन के ब्लाक पालदी और पोसी में दिव्यांगों के यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने तथा उनको अधिक से अधिक वोटर सूचियों में शामिल करने के लिए एक जागरूकता सैमीनार का आयोजन अध्यक्ष राहुल धीमान की देखरेख में किया। सैमीनार में सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने आशा वर्कर्ज की मदद से लोगों को दिव्यांगों के यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने तथा उनके वोटर कार्ड बनवाने संबंधी फार्म वितरित किए। सैमीनार में उपस्थिती को संबोधित करते हुए राहुल धीमान ने कहा कि यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने से दिव्यांगों को भारी लाभ मिलेगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पहले डिसेबिलिटी सर्टीफिकेट, बस पास तथा पैंशन के पहचान पत्र अलग-अलग होते थे परंतु यू.डी.आई.डी. कार्ड को कोई भी दिव्यांक पूरे देश में कहीं भी अपने पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर लाभ ले सकता है। इस मौके पर धीमान ने दिव्यांगों के परिजनों से अपील की कि वह दिनांक 20 फरवरी तक दिव्यांगों के दस्तावेज आशा वर्करों के पास जमा करवाएं ताकि सोसायटी उनके यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने के लिए अगली कार्रवाई कर सके। इस मौके पर आशा वर्कर हैड रोहित शर्मा, मानव, सोसायटी से हरसिमरन कौर, सिमरनजीत कौर, अमृतपाल कौर तथा आशा वर्कर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here