बुरी खबर: हादसे में कंगमाई के करणवीर व रहिमापुर के सत सरूप की मौत, दो गंभीर घायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के नजदीक एक सडक़ हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।

Advertisements

जानकारी के अनुसार गांव भीखोवाल के नजदीक देर सांये 8 बजे के करीब पार्टी से लौट रहे डिजायर कार नं पी.बी.07 ए.डी. 9228 में सवारों की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई जब दो घायल हो गए।मृतकों की पहचान करणवीर सिंह पुत्र स्व. जसवीर सिंह निवासी कंगमाई हरियाना, सत सरूप पुत्र शांति सरूप निवासी रहिमापुर नजदीक महंग्रोवाल के रुप में हुई है।

जबकि घायलों की पहचान गगनदीप पुत्र बलविंदर सिंह निवासी लुधियाना व घोनी निवासी लेहल हरियाना के रूप में हुई है। वहां से गुजर रहे करणी सैना के जिला अध्यक्ष लक्की ने भी घायलों को घटना स्थल से अस्पताल में पहुंचाने में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here