Wednesday, October 28, 2026
Home Latest करोड़ों रुपयों से बदली जाएगी शिवपुरी की नुहार, कार्य शुरु: कैबिनेट मंत्री...

करोड़ों रुपयों से बदली जाएगी शिवपुरी की नुहार, कार्य शुरु: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के हरियाना रोड स्थित लाला गुज्जर मल्ल का बाग जोकि उन्होंने मानवता की सेवा एवं धर्मार्थ शिवपुरी के लिए दान दे दिया था की नुहार करोड़ों रुपयों से बदली जाएगी और इस धर्म स्थान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लाला गुज्जर मल्ल के बारे में आज व आने वाली पीढिय़ां जान सकें, इसके लिए शिवपुरी में उनकी मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। उक्त जानकारी कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी।

Advertisements

उद्योगपति अमृतसागर मित्तल का अरोड़ा ने जताया विशेष आभार – ठाकुर द्वारा बाउली तुला राम प्रबंधक सभा शिवपुरी विंग की सेवाएं भी हैं सराहनीय

श्री अरोड़ा ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए अलग-अलग उद्योगों द्वारा सराहनीय योगदान डाला गया है खासकर सोनालीका उद्योग समूह की तरफ से अमृतसागर मित्तल के वे विशेष आभारी हैं, जिन्होंने इस काम के लिए दिल खोलकर दान कने की बात कही। श्री अरोड़ा ने बताया कि कंपनीज़ के सी.एस.आर. फंड में से करोड़ों रुपये इक_ा किए गए हैं, जोकि इसके निकास पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिवपुरी में चल रहे काम को देखा है तथा यह कार्य पंचायती राज के माध्यम से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी में दो हाल नुमा बरामदे बनाए जा रहे हैं, जहां पर भजन-कीर्तन हुआ करेगा। इसके अलावा शिवपुरी की नुहार बदलने के लिए जो भी कार्य होंगे करवाए जाएंगे।

श्री अरोड़ा ने शिवपुरी की देखभाल कर रही संस्था ठाकुर द्वारा बाउली तुला राम प्रबंधक सभा (शिवपुरी विंग) के प्रधान अरुण कुमार अरना व उनकी सारी टीम खास तौर पर शिवपुरी में तन-मन से सेवा कार्य में लगे मास्टर जी के कार्य की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया। श्री अरोड़ा ने कहा कि शिवपुरी सबसे पवित्र स्थान है और इसकी पवित्रता को कायम रखना हमारा फर्ज है, क्योंकि मृत्यु ही सत्य है और यही सदगति को प्राप्त करने का मार्ग है। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की कि वे शिवपुरी में चल रहे कार्य में सहयोग के लिए आगे आएं ताकि इसे और भी खूबसूरत एवं साफ सुथरा बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here