सेंट सोल्जर स्कूल: विश्व पर्यटन दिवस पर जागरूकता लेक्चर आयोजित

होशियारपुर/माहिलपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। प्रत्येक वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी। इस तिथि के चुनाय का मुख्य कारण यह था कि इसी दिन वर्ष 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था।

Advertisements

इस दौरान सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित एक विशेष लेक्चर के दौरान प्रिंसीपल सुखजिंदर कौर ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में इस बात को प्रसारित तथा जागरूकता फैलाने के लिए है कि किस प्रकार पर्यटन वैश्विक रुप से, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि टूर्की में अक्टूबर 1997 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की बारहवीं महासभा में यह फैसला लिया कि प्रत्येक वर्ष संगठन के किसी एक देश को हम विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रख सकते हैं।

इसी परिकल्पना में विश्व पर्यटन दिवस वर्ष 2006 में यूरोप में 2007 में साउथ एशिया में 2008 में अमेरिका में 2009 में अफ्रीका में तथा 2011 में मध्य पूर्व क्षेत्र के देशों में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की विषयवस्तु तय करती है। इस विशेष लेक्चर के दौरान स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here