नगर निगम कैटल पाउंड का हो रहा निजीकरण चिंता का विषय: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक संस्था नई सोच की तरफ से शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम की तरफ से बनाए गए कैटल पाउंड को सुचारु ढंग से चलाने हेतु एक मांगपत्र निगम कमिशनर बलबीर राज को सौंपा गया। इस मौके पर नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने बताया कि निगम की तरफ से जो कैटल पाउंड चो के समीप बनाया गया है वह लावारिस गायों एवं गौधन के साथ-साथ बीमार गौधन की देखरेख के लिए बनाया गया था। मगर दुख की बात है कि इस कैटल पाउंड को निजी संपत्ति के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जिससे गायों एवं गौधन की सेवा संभाल पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड बनाने से पहले यह कहा जा रहा था कि यहां पर शहर में घूमते लावारिस पशुओं को रखा जाएगा ताकि लोगों को लावारिस गायों एवं गौधन की समस्या से निजात मिल सके। मगर, वर्तमान समय में स्थिति विपरीत नजर आ रही है। जिस कारण यह समस्या ज्यों की त्यों बनी है व और बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर सफल भारत गुरु परंपरा के अध्यक्ष वीरप्रताप राणा एवं अंबेदकर सेना जतिंदर भोलू ने कहा कि निगम द्वारा बनाए कैटल पाउंड में केवल गायों को रखना और बछड़ों व सांड़ों को न रखने की जो बात संचालक द्वारा कही जा रही है बहुत ही दुखद है। उन्होंने कमिशनर से मांग की कि कैटल पाउंड का निर्माण जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया था, उसे पूरा करने हेतु कड़े कदम उठाए जाएं और शहर में घूमते लावारिस सांड़ों को पकडक़र कैटल पाउंड पहुंचाया जाए। अशोक सैनी ने संस्थाओं की तरफ से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर निगम ने शहर में लावारिस घूमते सांड़ों को पकडक़र कैटल पाउंड न पहुंचाया तो सस्थाएं संघर्ष का रास्ता अपनाने को विवश होंगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

अश्विनी गैंद ने बताया कि संस्थाओं की मांग को देखते हुए निगम कमिशनर बलबीर राज ने संस्थाओं को दो दिन का समय देते हुए कहा कि कैटल पाउंड में समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक शर्मा, नीरज गैंद, अशोक सूद, सचिन टंडन, अनूप शर्मा, पवन शर्मा, अश्विनी छोटा, राज कुमार बूटा, सन्नी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here