पार्टी के हर कार्यक्रम में भविष्य में भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता: रणजीत सिंह राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा की अगुवाई में होशियारपुर में निकाली गई कांग्रेस भगाओ-प्रदेश बचाओ भाजपा पद यात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लेना सराहनीय रहा। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं और संगठन भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की आशा रखता है ताकि प्रदेश व देश को पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त किया जा सके। उक्त बात जिला भाजयुमो अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने समस्त भाजयुमो कार्यकर्ताओं का पद यात्रा में पहुंचने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पद यात्रा में जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया वहीं आम शहर निवासियों ने भी पदयात्रा में भाग लेकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति नाराजगी प्रकट की है। जिससे यह संकेत मिलता है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से पूरी तरह से मोह भंद हो चुका है और आने वाले लोकसभा चुनाव में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में पुन: भाजपा सरकार का परचम फहराएगा। रणजीत सिंह राणा ने पुन: कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद यात्रा दौरान ट्रैफिक समस्या के कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए उन्हें खेद है। मगर, यह बात भी सत्य है कि अगर थोड़ी सी परेशानी झेलकर जन्मों-जन्मों का सुख मिलता हो तो जन-जन को इस प्रकार के आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here