Monday, October 12, 2026
Home Sports हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता बलबीर के इलाज हेतु मुख्यमंत्री ने जारी...

हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता बलबीर के इलाज हेतु मुख्यमंत्री ने जारी किए 5 लाख

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुखमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पी.जी.आई. में उपचाराधीन तीन बार के ओलम्पिक खेल के स्वर्ण पदक विजेता स.बलबीर सिंह सीनियर के लिए 5 लाख रुपए जारी किए हैं। हॉकी के महान खिलाड़ी के इलाज के लिए मुखमंत्री ने राहत फंड में से उक्त राशी मंज़ूर करते हुए पांच लाख रुपए का चैक बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह को सौंपा गया।

Advertisements

यह खुलासा खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा जारी एक प्रैस वार्ता के दौरान किया गया। राणा सोढी जो बीते कल पी.जी.आई. में बलबीर सिंह का हाल-चाल पता करने हेतु विशेष तौर पर आए थे, ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बलबीर सिंह की तंदरुस्ती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने राहत फंड में से पांच लाख रुपए जारी करने का फ़ैसला किया। इसके अलावा भविष्य में हॉकी के इस महान खिलाड़ी के इलाज के लिए हर तरह की मदद देने का विश्वास दिलाया।

खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत लिए इस फ़ैसले के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बलबीर सिंह के परिवार के साथ खड़ी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी करती है। खेल मंत्री के ओ.एस.डी. बहादर सिंह ने पी.जी.आई. जाकर बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह को पांच लाख रुपए का चैक भी सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here