भाजपा ने निकाली पद यात्रा: लगाए कांग्रेस भगाओ-प्रदेश बचाओ के नारे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही पदयात्रा के संदर्भ में आज 6 अक्तूबर को होशियारपुर में भी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय पठानियां, अकाली दल के जिला प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ व जिला अध्यक्षा मीनू सेठी तथा अकाली नेता हरजीत सिंह मठारु के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लेकर कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया। यात्रा कमालपुर चौक से शुरु होकर शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई शास्त्री मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here