BJP burnt an effigy of Arvind Kejriwal

BJP Hoshiarpur  burnt an effigy of AAP national convener Arvind Kejriwal at clock tower chowk Hoshiarpur.

Advertisements

केजरीवाल देश का सबसे बड़ा गद्दार: भाजपा

-जिला भाजपा ने फूंका केजरीवाल का पुतला- होशियारपुर। जिला भाजपा होशियारपुर की तरफ से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर घंटाघर चौक में केजरीवाल का पुतला फूंका गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने कार्यकर्ता व पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहाकि ऐसे देश विरोधी ताकतें भारत में रहकर देश के दुश्मन पाकिस्तान की तरह बयान देकर भारतीय सेना का जो मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश में भारत मां का सबसे बड़ा दुश्मन है। देश की एकता के लिए शहादत देने वाले तथा देश की रक्षा करे वाले वीर सैनिकों के लिए उनके द्वारा किए गए वीरता के सर्जिकल आप्रेशन जैसे कार्य में केजरीवाल का विदास्पद बयान देना ऐसी घटिया मानसिकता का प्रतीक है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश का सबसे बड़ा गद्दार है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की वीरता पर शक करना देश के किसी गद्दार की ही सोच हो सकती है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसे आप्रेशन पर आज विश्व भर में भारतीय सेना की वीर गाथाएं गाई जा रही हैं तथा पूरी दुनिया भारतीय सेना के लोहे को मानती है। ऐसे समय में सेना के किसी आप्रेशन के संबंध में सबूत मांगना औछी मानसिकता का प्रतीक है। ऐसे बयान देने पर केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। इस अवसर पर डा. घई ने आए हुए कार्यकर्ताओं को केजरीवाल के इस घिनौनी कृतय के लिए अपने-अपने इलाके में उसका कड़ा विरोध कर लोगों को जागरुक करने की बात कही।

इस अवसर पर मेयर शिव सूद, भाजपा जिला महासचिव गोपी चंद कपूर, पार्षद व सचिव निपुण शर्मा, अशोक कुमार शोकी, मीनू सेठी, नरिंदर कौर व पार्षद रमेश कुमार मेछी के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया, ज्ञान बंसल, गौरव वालिया, सर्बजीत कौर, जिला सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, अमरजीत रमन, जसविंदर लक्की, शहरी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा पूर्वी, अश्विनी ओहरी पश्चिमी व देहाती प्रधान एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, बलबीर सिंह अजड़ाम, डा. राज कुमार सैनी, गगन बत्तरा, अश्विनी छोटा, अश्विनी गैंद, कुलभूषण सेठी, दीपक शारदा, बुद्ध पहलवान, हनी सूद, डा. पंकज शर्मा, जिंदू सैनी, नवीन पथरिया, विकास जोनी, सुरिंदर पराशर, गुरमिंदर कौर, हरप्रीत सिंह, गंदर्भ सैन, सरपंच मुनीष कुमार, रामदेव यादव, मनोज ओहरी, शिवम ओहरी, मिंटा, नरेश कुमरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here