Saturday, October 24, 2026
Home Punjab चंडीगढ़ में चौंकीदारों की भूख हड़ताल जारी

चंडीगढ़ में चौंकीदारों की भूख हड़ताल जारी

photo-hokidar
होशियारपुर। चौंकीदार यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है तथा इस हड़ताल को हुए 700 से अधिक दिन हो चुके हैं। 728 दिन भूख हड़ताल पर होशियारपुर से पहुंची टीम को सदस्य बैठे। होशियारपुर से गई टीम के इंचार्ज गरीब सिंह पनैच खुमाणो ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में ग्रामीण चौंकीदारों के साथ गुलामों जैसा सलूक बंद किया जाए, हर सरकारी विभाग और पंचायतों द्वारा ग्रामीण चौंकीदारों को बनता सम्मान दिया जाए, ग्रामीण चौंकीदारों को श्रम कानून के घेरे में शामिल करके श्रम कानून मुताबिक मेहनताना दिया जाए, ग्रामीण चौंकीदारों को जन्म व मृत्यु अधिकार वापस दिया जाए, ग्रामीण चौंकीदारों को हरियाणा राज्य की तहत 4000 रुपए मान भत्ता और वर्दियां दी जाएं, ग्रामीण चौंकीदारों को हर वर्ष 2 वर्दिया गर्मियों व 2 सर्दियों की, 2 जोड़े बूट के और बढिय़ा क्वालटी की बैलट दी जाए। ग्रामीण चौंकीदारों को पहरे दरमियान 2 बैटरी और 1 हथियार दिया जाए। 60 वर्ष की आयु के बाद ग्रामीण चौंकीदार को 3 हजार प्रति महीना गुजारे योग्य पैंशन दी जाए और नंबरदारों जैसे जद्दी पुष्ती चौंकीदार के परिवार के सदस्यों को चौंकीदार भर्ती किया जाए। ग्रामीण चौंकीदारों को दर्जा-4 मुलाजिमों का रुतबा देकर तनख्वाह दी जाए, ग्रामीण चौंकीदारों को थाने, कचहरी और सरकारी कार्यों के लिए सफर भत्ता दिया जाए, ग्रामीण चौंकीदारों को मकान बनाने के लिए 5 मरले का प्लाट और मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौक पर परमजीत सिंह नीलो, सुरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गौरव कुमार, गुरनाम सिंह, तरलोक सिंह, राम किशन, सुशील कुमार, राम दास अडियाणा आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here