Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur बहादुरपुर का मामलाः अगर आप भी इस कालोनी में प्लाट लेने जा...

बहादुरपुर का मामलाः अगर आप भी इस कालोनी में प्लाट लेने जा रहे हैं तो सावधान!

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। हमने आपको बताया था कि किस प्रकार सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ लोग कालोनी को शर्तों के मुताबिक पास करवाने के स्थान पर पहले ही कालोनी काट रहे हैं और किस प्रकार सरकार को राजस्व का घाटा डाला जा रहा है। ताजा मामला में शहर के बहादुरपुर इलाके में सुकी चोई मार्ग से बीरबल नगर चौक के साथ ही एक और कालोनी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।

Advertisements

पता चला है कि कालोनी किसी योजना के तहत आती है, लेकिन योजना के अनुरुप काटी गई है या नहीं तथा यूं कहें कि कालोनाइज़र द्वारा नगर निगम से नियमों के तहत काटे जाने संबंधी किसी प्रकार का संपर्क नहीं साधा गया है। जिसके चलते योजना की आड़ में क्लोनाइज़र द्वारा सड़कें एवं प्लाट काट दिए गए और यहां तक कि सीवरेज/वाटर सप्लाई के चैंबर तक बना दिए गए। जबकि नियम है कि भले ही कालोनी नई काटनी हो या जगह किसी योजना के अंतर्गत आती हो, क्लोनाइज़र को जगह का प्लान निगम से पास करवाना ही पड़ता है तथा अधिकारियों का भी फर्ज बनता है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि क्या क्लोनाइज़र ने नियमों के तहत ही सड़कों छोड़ी हैं व प्लाटिंग की है। इस बारे में नगर निगम से संपर्क करने पर पता चला कि कालोनी किसी योजना के तहत आती है पर क्लोनाइज़र द्वारा नियमों के तहत काटने संबंधी निगम के साथ संपर्क नहीं साधा गया है। जिसके चलते इसकी सूचना मिलने पर अधिकारी जब निरीक्षण करने गए तो क्लोनाइज़र की जानकारी न मिलने के कारण अगली प्रक्रिया को अमल में नहीं लाया जा सका।

जानकारी मिली है कि भले ही कालोनी किसी योजना में आती है और इसके लिए ले-आउट पास करवाना जरुरी नहीं पर कालोनी के क्या नियम हैं और इसमें क्या-क्या किया जाना है, के संबंध में तो निगम से ही जानकारी मिलेगी और निगम अधिकारियों का भी कर्तव्य है कि वह किसी भी कालोनी में नियमों की अवहेलना को रोके।

अगर आप भी इस कालोनी में प्लाट लेकर पैसे इनवैस्ट करने या घर आदि बनाने की सोच रहे हैं तो जरा इस बात को कंफर्म कर लें कि क्या कालोनी पास है तथा क्या जिस योजना के तहत आती है उसके तहत नियमों के अनुसार ही काटी गई है तथा अगर योजना में नहीं है तो क्या इसका ले-आउट पास करवाया गया है या नहीं। कहीं ऐसा न हो कि आपका पैसे फंस जाए और आपकों बाद में परेशान होना पड़े।

इस बारे में अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि कालोनी योजना के तहत आती हो या न आती हो पर सरकार द्वारा तय शर्तें एवं नियमों का पालन जरुरी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा तथा नियमों के तहत की प्लाटिंग, दुकानें, पार्क एवं सड़कें आदि बनवाने की प्रक्रिया को अंजाम दलवाया जाएगा। किसी को भी नियमों के विपरीत कार्य करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here