Saturday, October 17, 2026
Home Punjab राज्य में 536892 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

राज्य में 536892 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

चंडीगढ(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में अक्तूबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 536892 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्थित विभिन्न खऱीद केंद्रों में से खऱीदे गए कुल 536892 मीट्रिक टन धान में से 511282 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 25610 मीट्रिक टन धान की फ़सल निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदा जा चुका है।

Advertisements

प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 153400 टन, मार्कफैड्ड द्वारा 132902टन और पनसप द्वारा 108409 टन धान की फ़सल खरीदी गयी है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग निगम और पंजाब एग्रो फूडगरेनज़ निगम द्वारा क्रमवार 49868 टन और 61072 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गयी है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा भी 5631 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here