पंजाब में संवैधानिक व्यवस्था चरमराई, गुण्डाराज के साथ मंत्रियों की वेहूदगियों से भी लोग परेशान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के शीर्ष नेता पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा व महिला मोर्चा प्रधान मीनू सेठी द्वारा जारी प्रैस वार्ता में कहा है कि पंजाब में पूरी आपाधापी व अराजकता की स्थिति चल रही है।

Advertisements

कानून व्यवस्था का पूरी तरह दिवाला निकल चुका है। फिरोजपुर जिले के भाजपा मंडल अध्यक्ष गोबिंद राम पर जानलेवा हमला इस बात का गवाह है कि अब कोई भी व्यक्ति घर के अंदर न घर के बाहर सुरक्षित नहीं है। सरकार के मंत्री रंगीन मिजाजी में डूबे हुए हैं। एक महिला अधिकारी द्वारा पंजाब सरकार के मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायत अत्यंत गंभीर व शर्मनाक घटना है। ऐसे मंत्री को तुरंत बरखास्त किया जाना चाहिए परन्तु सरकार उसका नाम तक प्रकाशित करने से हिचकिचा रही है।

महिलाओं के खिलाफ ऐसे दु:साहस करने वाले मंत्री को वेनकाब किया जाना चाहिए ताकि दूसरी महिलाएं उससे सुरक्षित रह सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन घटनाओं के मद्देनजऱ कैप्टन सरकार को तुरंत बरखास्त किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here