कांग्रेस के डी.एन.ए. में ही खोट : मीनू सेठी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद मीनू सेठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पँजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी के उस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है। जिसमें कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि किसी को अश्लील मैसेज भेजना गलत बात नही है,और यह यौन उत्पीडऩ का मामला नही बनता।

Advertisements

मीनू सेठी ने कहा कि आशा कुमारी ने यहां अपने इस बयान से अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया, वहीं कांग्रेस के डी.एन.ए में महिलाओं के लिए कितना खोट है वो भी जगजाहिर कर दिया है। सेठी ने कहा कि पंजाब की महिला आई.ए.एस अधिकारी को मोबाइल पर अश्लील मेसज भेज कर उसे प्रताडि़त करने वाले कांग्रेसी मंत्री को पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश से बैठे ही क्लीन चिट दे दी और अब अब सारा कांग्रेसी कुनबा अपने इस मंत्री की घिनौनी हरकत को छिपाने में लग गया।

हैरानी की बात है कि इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान देने वाली आशा कुमारी खुद महिला है और सच्चाई के साथ खड़े होने की बजाय अपने मंत्री की पीठ थपथपा रही है। भाजपा जिला महिला मोर्चा कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी के इस बयान की जमकर भत्र्सना करता है और इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के बीच जाकर कांग्रेस का महिलाओं के प्रति बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बनावटी चेहरे को बेनकाब करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here