खाना बनाते प्रवासी मजदूर झुलसा

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। शनिवार दोपहर एक प्रवासी मजदूर के खाना बनाते हुए जलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार संजय पुत्र राम चंदर गांव टटोली जिला यू.पी. हाल निवासी भट्ठा खोखर आज दोपहर करीब 2 बजे अपने व अपने बच्चों के लिए खाना बना रहा था तो अचानक आग उसके कपड़ों में पड़ गई।

Advertisements

जिस कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल टांडा लाया गया जहां वह जेरे ईलाज है। डा. गिल के बताया कि वह 30 प्रतिशत जल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here