Monday, October 12, 2026
Home Himachal हमीरपुर: पर्यटन निगम के होटल में पुलिस का छापा, 1 लाख 17...

हमीरपुर: पर्यटन निगम के होटल में पुलिस का छापा, 1 लाख 17 हजार कैश सहित 3 जुआरी काबू

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में जुए के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हमीरपुर नगर में स्थित पर्यटन निगम के एक होटल से 3 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनसे 1 लाख 17 हज़ार रुपए कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना से पता चला कि होटल में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी हरकत में आई और उनकी एक टीम एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में होटल लिए रवाना हुई।

Advertisements

पुलिस ने यह रेड शनिवार देर रात को दी। मौक़े पर पुलिस ने दिनेश, ओमप्रकाश व शिवकुमार को ज़ुए की राशि के साथ हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी जुआरियों को रात के समय ही पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर उनकी पूछताछ की गई। पुलिस की जुआरियों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ उक्त मामले को लेकर गेमलिंग एक्ट के तहत एफआईआर 272/18 में मामला दर्ज किया है। एस.पी हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि कब से लेकर इस होटल में जुआ चलता था। पुलिस जल्द ही इसका भी पता लगाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here