उपभोक्ता सरंक्षण संगठन की बैठक में जन समस्याओं पर की चर्चा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक हमीरपुर में संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न जन समस्याओं के ऊपर चर्चा की गई। बैठक में किसानों के हितों को देखते हुए बुआई के लिए ट्रैक्टरों के दाम प्रति मिनट के हिसाब से तय करने की जिला उपायुक्त व कृषि उपनिदेशक से मामला उठाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही हमीरपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर जेबरा क्रॉसिंग लगाने की बात की गई। सदस्यों ने कहा कि ट्रैफिक की अधिकता के कारण लोगों का रोड क्रॉस करना काफी मुश्किल हो गया है।

Advertisements

इसके साथ ही मुख्य मार्ग तथा मुख्य बाजार में गति अवरोधक लगाने हेतु भी मामला उठाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ बहुतकनीकी संस्थान मार्ग व प्राथमिक स्कूल गसोता मार्ग पर भी गतिअवरोधक बनाने की मांग की गई। इसके साथ हमीरपुर के जिला अस्पताल के मैडिकल कॉलेज में स्त्तरोन्नत होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटियों को आई.जी.एम.सी. व पी.जी.आई. की तर्ज पर लगाने की मांग की गई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता देने की मांग की गई।

इसके साथ ही हमीरपुर के विभिन्न वार्डों में कूडा-कर्कट उठाने के लिए नीति बनाने की नगर परिषद से मांग की गई थी। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनसुख पठानिया, महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, रणजीत सिंह ठाकुर, केके खन्ना, विपन शर्मा, प्रोमिला राणा, शुम्भु राम, पी.एन. शर्मा, ओपी नंदा, हेम राज शर्मा तथा योग माया व विवेकानंद शर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here