Saturday, October 31, 2026
Home Himachal गौरखधंधा: मलकीयत दिखाकर किया सरकारी जमीन का सौदा, जिलाधीश के पास पहुंचा...

गौरखधंधा: मलकीयत दिखाकर किया सरकारी जमीन का सौदा, जिलाधीश के पास पहुंचा मामला

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में राजस्व विभाग के कारनामे एक-एक कर उजागर हो रही है । बुधवार को शामलात सरकारी भूमि को मलकीयत में तब्दील कर बेचने की शिकायत जिलाधीश के पास पहुँच गयी। फिल्लूू पुत्र दीनु विकासनगर दाडूही जिला हमीरपुर निवासी ने शिकायत पत्र सौंप कऱीब सौ कनाल सरकारी ज़मीन बेच लगभग 15 करोड़ रुपए के ज़मीनी घोटाले की पोल खोली है ।

Advertisements

– जाँच न होने पर 7 जुलाई से गांधी चौक हमीरपुर में भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया है कि 2006-07 में हुए इंतजाम की नवीन अक्श नक्शा मुसाबी के खसरा नम्बर इस्तेमाल साल 1965-66 से कहीं नहीं मिल रहे हैं । इस बारे में फि़ल्लु ने एक शपथ पत्र भी जमा करवाया है । ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुराने रिकॉर्ड को नष्ट कर मामले को दबाने का प्रयास राजस्व विभाग कर रहा है।

– डीसी को शिकायत पत्र सौंप निष्पक्ष जाँच करने की उठाई माँग

फि़ल्लु ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को जिलाधीश हमीरपुर से मिलकर मामले का हल निकालने का आग्रह किया है। वहीं जाँच न होने पर ग्रामीणों ने 7 जुलाई से गांधी चौक हमीरपुर में अनिश्चितक़ालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है। जिलाधीश ऋचा वर्मा का कहना है कि बुधवार को शिकायत मिली है। इस बारे रिकॉर्ड देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here