Sunday, October 25, 2026
Home Himachal बोहनी, ताल, भीड़ा और टिक्कर में केवाईसी करवाएं विद्युत उपभोक्ता

बोहनी, ताल, भीड़ा और टिक्कर में केवाईसी करवाएं विद्युत उपभोक्ता

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने अभी तक केवाईसी न करवाने वाले घरेलू बिजली कनेक्शनधारकों से 30 नवंबर तक हर हाल में अपनी केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर संख्या को उनके आधार नंबर से जोड़ने के लिए यह प्रक्रिया आरंभ की गई है। इससे छूटे उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 26 नवंबर को विद्युत अनुभाग कार्यालय बोहनी, 27 को विद्युत अनुभाग कार्यालय ताल एवं भीड़ा और 28 नवंबर को विद्युत अनुभाग कार्यालय टिक्कर में केवाईसी की जाएगी।

Advertisements

इन तिथियों को केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ता 30 नवंबर तक उपमंडल कार्यालय लंबलू में आकर भी अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि 30 नवंबर तक केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ता विद्युत बिलों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here