Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal नरेश कुमार दर्जी ने तीन परिवारों को दी आर्थिक मदद

नरेश कुमार दर्जी ने तीन परिवारों को दी आर्थिक मदद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत आघार और नालवी  पंचायत का दौरा किया । उन्होंने  लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और  जन समस्याओं को सुना। पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया ।

Advertisements

लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं  का हल मौके पर ही किया। नालवी मे  दो गरीब परिवार  और आघार मे एक  परिवार की आर्थिक सहायता की। नालवी मे एक बोरवेल कारवाने के 6 लाख का फंड प्रशासन की मदद से उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दोनों पंचायतों के प्रधान और उप प्रधान व समस्त वार्ड मेंबर, आईपीएच , पीडब्ल्यूडी, और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here