
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर 8 स्कूल बसों के चालान काटे हैं। चालान करके उन्हें न्यायालय के अधीन किया गया हैँ। थाना प्रभारी राकेश धीमान की अगुवाई मे तमाम पुलिस कर्मियों ने शहर के साथ लगते मुख्य चौंक और रास्तों पर नाकाबंदी करके स्कूलों की बसों की जांच पड़ताल की। इस दौरान स्कूल बसों मे जो कमिया पाई गई उसको लेकर सख्त निर्देश भी दिए गए ओर इस कार्यवाही मे आठ स्कूल बसों के चालान किए गए हैँ। थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि स्कूल बसों मे ओवरलोडिंग को लेकर शिकायते मिल रही थी. जिस पर यह निरिक्षण जांच पड़ताल की गई हैँ।

इस दौरान अधिकतर स्कूल बसों मे जो मापदंड निर्धारित किये गए हैँ वह नहीं पाए गए हैँ। किसी बस मे ड्राइवर बिना वर्दी के वाहन चला रहे थे तो किसी बस मे ओवरलोडिंग थी। थाना प्रभारी ने कहा कि सुजानपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान थाना प्रभारी ने मुख्य बाजार का भी निरिक्षण किया।












