Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal बकरा नीलामी विवाद में निलंबन के बाद अब राज्य सतर्कता एवम् भृष्टाचार...

बकरा नीलामी विवाद में निलंबन के बाद अब राज्य सतर्कता एवम् भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जाँच की तैयारी

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध  ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बकरा नीलामी विवाद में एक कर्मचारी के निलंबन के बाद अब राज्य सतर्कता एवम् भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो से  सारे प्रकरण की जाँच की  तैयारी कर ली गई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक और अध्यक्ष बाबा बालक नाथ  मन्दिर न्यास दियोटसिद्ध  ने पुलिस अधीक्षक  राज्य सतर्कता एवम् भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो  मंडी को 12 नवंबर को भेजे पत्र में 9 नवंबर को हुई बकरों की नीलामी की जांच अपने स्तर पर करने का निवेदन किया है। इस पत्र में बकरा घोटाला प्रकरण में विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित खबरों का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त हमीरपुर तथा आयुक्त (मन्दिर) को भी इस बारे न्यास अध्यक्ष ने पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी है। 

Advertisements

अब तक यह हुई कार्यवाही

बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पिछले दिनों सामने आए बकरों की नीलामी में हुए कथित गड़बड़झाले के मामले में जांच की जद में आए कनिष्ठ सहायक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम बड़सर व बीबीएन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है, ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो। मनोज कुमार को निलंबन के बाद उसको मुख्यालय मंदिर कमीशनर कार्यालय में फिक्स कर दिया गया है। साथ ही उनके मूल वेतन में भी कटौती कर दी गई है। यही नहीं, आदेशों में कहा गया है कि कनिष्ठ सहायक बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे।  घोटाले की तह तक जाने व जांच रिपोर्ट बनाने के लिए तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार पूर्व में बाबा बालकनाथ मॉडल स्कूल चकमोह में कार्यरत था।

मनोज कुमार निलंबित

एसडीएम बड़सर की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि बाबा बालकनाथ मॉडल स्कूल चकमोह में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन है। अत: बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अंतर्गत वर्तमान में बाबा बालकनाथ मॉडल स्कूल चकमोह में कार्यरत मनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है, ताकि जांच प्रभावित न हो। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here