Saturday, October 10, 2026
Home Himachal 4 दिवसीय सुजानपुर होली मेले का अनुराग ठाकुर ने किया आगाज

4 दिवसीय सुजानपुर होली मेले का अनुराग ठाकुर ने किया आगाज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय सूचना एवम प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर का सुजानपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और शानदार जलेब के माध्यम से पगड़ी रस्म अदा की गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने ऐतिहासिक चौगान में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय होली मेले की प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई दी।

Advertisements

होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन्स’ रहा। इसके अलावा सारेगामापा फेम पायल ठाकुर और हिमाचल के अन्य लोक कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here