Saturday, October 31, 2026
Home Himachal बुरी खबर: शाह नहर ब्रिज के समीप मिले दो युवतियों के शव,...

बुरी खबर: शाह नहर ब्रिज के समीप मिले दो युवतियों के शव, इलाके में दहशत का माहौल

होशियारपुर/तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रमन शर्मा। तलवाड़ा के समीपवर्ती हिमाचल प्रदेश में पड़ते थाना फतेहपुर के गांव रे में शाह नगर ब्रिज के पास दो अज्ञात लड़कियों के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही थी। दोनों लड़कियों की बाजू कपड़े के साथ एक-दूसरे से बंधी हुई थी। एक शव किनारे पर तथा दूसरा पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों युवतियों ने काले रंग की सलवार और एक युवती ने हरे रंग की कमीज तो दूसरी ने लाल रंग की कमीज पहनी हुई थी।

Advertisements

मौके पर पहुंचे रे चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. कुलदीप राज ने पुलिस टीम के साथ शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। उनके अनुसार अभी तक युवतियों की पहचान नहीं हो पाई थी तथा इस संबंधी जांच शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here