
गगरेट: (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मंडी की सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा धर्मपत्नी रानी प्रतिभा सिंह की ताजपोशी से कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। इसी उपलक्ष में गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर देवीलाल ने बुधवार को गगरेट चौक में कांग्रेसियों का मुंह मीठा करवा कर खुशी व्यक्त की। देवीलाल ने कहां की रानी प्रतिभा सिंह जी की नियुक्ति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए खून का संचार हुआ है और सभी प्रदेश वासी प्रतिमा सिंह में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी का प्रतिबिंब देखते हैं ।

राजा साहब जी के द्वारा पार्टी के लिए दिए गए योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी जी, प्रतिभा सिंह जी की नियुक्ति की है, इससे यह बात सिद्ध हो गई है आने वाले विधानसभा चुनावों मे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। देवीलाल ने कहा कि शिमला में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सांसद प्रतिभा सिंह जी प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालेंगी उस दिन गगरेट विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों वर्करों का काफिला उनके इस समारोह में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला जी का धन्यवाद किया।











