Saturday, October 24, 2026
Home Himachal लोकतंत्र पर हमला, संसद में विपक्ष की आवाज़ दबाने की साजिश: प्रेम...

लोकतंत्र पर हमला, संसद में विपक्ष की आवाज़ दबाने की साजिश: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। ईडी, सीबीआई चुनाव आयोग के उपरांत अब वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र के मंदिर संसद को भी हाइजैक करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि संसद के अंदर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति लोकसभा अध्यक्ष का व्यबहार पक्षपातपूर्ण एवं अपमानित करने वाला है। संसद के अंदर नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाना लोकतांत्रिक परम्पराओं का गला घोंट जैसे है जैसा है। कौशल ने कहा कि विपक्षी नेताओं विशेषकर राहुल गांधी के प्रति पक्षपात और उपेक्षापूर्ण रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश हर वर्ग की से सीधा संवाद कर कमजोर, मजदूर, मेहनतकश और उपेक्षित देशवासियों की आवाज़ बन सरकार के समक्ष संसद में उनके मुद्दे उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तानाशाह सरकार इस बुलंद आवाज़ को दबाने का षडयंत्र कर रही है। कौशल ने कहा कि राहुल गांधी को रोकने और दबाने के भाजपा सरकार के मनसूबे पूरे नहीं होंगे कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के मुद्दों तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लड़ेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here