Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कर्मियों ने वेतन न मिलने के कारण सरकार के खिलाफ जताया रोष

कर्मियों ने वेतन न मिलने के कारण सरकार के खिलाफ जताया रोष

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ब्लाक प्राईमरी शिक्षा कार्यालय में कार्य करते ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अधिकारी और नॉन टीचिंग कर्मियों को जुलाई 2018 के बाद अब तक वेतन नसीब नहीं हुआ है।

Advertisements

इस मौके पर कर्मियों ने बताया कि ब्लाक प्राईमरी कार्यालय में पहले अधिकारी व कर्लकों के पद खाली होने के कारण वित्त विभाग द्वारा 2018-19 का बजट सिर्फ भरे पदों का जारी किया था, परंतु जुलाई में सरकार द्वारा बी.पी.ई.ओ. पदोन्नति करके पद भर दिए गए, हाई स्कूल के कर्लकों की शिफ्टिंग दौरान कर्लक के पद भी भर गए, परंतु बजट अलाट न होने के चलते इन कर्मचारियों की तनख्वाह जुलाई से पैंडिग पड़ी है। जिससे वह मुलाजिम फाके काटने के लिए मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here