निगम गौशाला का कार्य जल्द पूरा न होने पर दी घेराव की चेतावनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के भीतर घूम रहे लावारिस पशुओं को रखने हेतु भंगी चो के समीप बनाई जा रही नगर निगम की गौशाला का कार्य धीमी गति से चलने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए शहर को लावारिस पशुओं की समस्या से मुक्त बनाने हेतु गौशाला का कार्य तेजी से किया जाना समय की मांग है। उक्त बात नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने लावारिस पशुओं को पकडऩे की मुहिम के तहत कही।

Advertisements

Triangle Acadamy

इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि शहर व शहर के आसपास से बहुत सारे पशुओं को पकडक़र कैटल पाउंड गांव फलाही में पहुंचाया जा चुका है तथा शहर में बन रही गौशाला का कार्य जल्द पूरा होने पर शहर में घूम रहे पशुओं को पकडक़र यहां रखने की मुहिम शुरु कर दी जाएगी। परन्तु लाखों रुपये का गौसैस आने के बावजूद कार्य की प्रगति न के बराबर ही है। अश्विनी गैंद ने मेयर शिव सूद व कमिशनर हरबीर सिंह से अपील की कि वह निजी तौर पर इस कार्य का निरीक्षण करके इसके कार्य में तेजी लाएं ताकि शहर निवासियों को लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जा सके।

उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर निगम गौशाला का कार्य अतिशीघ्र पूरा न किया गया तो नगर निगम व अधिकारियों का घेराव किए जाने से भी परहेज नहीं किया जाएगा तथा अगर जरुरत पड़ी तो और भी कड़ा संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह लावारिस पशुओं की समस्या से निजात हेतु प्रशासन पर दवाब बनाएं, क्योंकि यह किसी संस्था या एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे शहर की समस्या है।

Vinod-Rai-Advertisment

इस अवसर पर अशोक सैनी, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज गैंद, राज कुमार बूटा, सरवन सिंह, शशी ठाकुर, राजेश ठाकुर, मनिंदर सिंह, नवदीप सिंह, अमन डडवाल, अंकुश ठाकुर एवं करण ठाकुर आदि ने लावारिस पशु पकडऩे में सहयोग किया।

Narula Lehnga House Hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here