Tuesday, October 13, 2026
Home Politics जीत के साथ कांग्रेस ने रखा 2019 चुनावों के लिए मील का...

जीत के साथ कांग्रेस ने रखा 2019 चुनावों के लिए मील का पत्थर: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने कांग्रेस द्वारा 3 राज्यों की विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के साथ 2019 को लोकसभा चुनावों के लिए मील पत्थर साबित होना बताया है। डा. राज ने इस जीत के लिए हाईकमान सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा इन राज्यों के कांग्रेसी नेताओं, वर्करों तथा समर्थकों के साथ-साथ देशभर के सभी कांग्रेसियों को बधाई दी। इस खुशी के मौके पर चब्बेवाल हलके में कांग्रेसी वर्करों द्वारा लड्डू बांट कर जीत के जश्र मनाए गए। वर्णनयोग्य है कि डा. राज ने राजस्थान के जिन हलकों में चुनाव का प्रचार किया वहीं के लगभग सारे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Advertisements

डा. राज ने कहा कि कांग्रेस के इस भारी समर्थन द्वारा लोगों ने मोदी की लोक मारू नीतियों, विकास के झूठे वायदों तथा दावों को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा की लोगों को बांटने की नीती, किसानों तथा गरीब दलित विरोधी नीतियों के विरोध में अपनी आवाज़ उठाई है। कांग्रेस की इस जीत ने भाजपा की देश के विकास की ढीगों के खिलाफ रणनीति का बिगुल बजा दिया है तथा 2019 की लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लोगों के विश्वास व समर्थन के साथ जोरदार वापिसी करेंगे। डा. राज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस की इस शानदार जीत के लिए बधाई के पात्र हैं। जिनकी लोक भलाई नीतियां किसानों के कर्जे माफ़ी ने भी देश में कांग्रेस की सकारात्मक सोच व नीतियों को उजागर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here