Monday, October 12, 2026
Home Crime अवैध शराब सहित प्रभजोत गोबिंद नगर, गरीश कुमार देव नगर और संदीप...

अवैध शराब सहित प्रभजोत गोबिंद नगर, गरीश कुमार देव नगर और संदीप टिब्बा साहिब काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। थाना माडल टाउन पुलिस ने एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दो लोगों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर भरत मसीह ने बताया कि ए.एस.आई. रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान महाराज जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक पर शक के आधार पर एक कार (पी.बी.-07, ए.जैड-1395) को रोका तो उसमें से 40 पेटियां शराब की बरामद हुईं। इस दौरान काबू किए गए आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गोबिंद नगर, फतेहगढ़ चुंगी के तौर पर हुई।

Advertisements

इसी प्रकार मुख्य सिपाही जसविंर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नलोइयां चौक पर चैकिंग दौरान दसूहा की तरफ से आ रही एक कार (पी.बी.-07, ए.एन.-6373) को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 1 पेटी शराब की बरामद हुई। इस दौरान काबू किए गए आरोपी की पहचान गरीश कुमार पुत्र अनिक कुमार निवासी देव नगर, होशियारपुर के तौर पर हुई।

एक अन्य मामले में मुख्य सिपाही ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग दौरान गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के समीप एक एक्टिवा (पी.बी.-07, बी.क्यू-1999) को शक के आधार पर रोका और चालक का नाम पूछा। चालक ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गली नंबर-1 मोहल्ला टिब्बा साहिब बताया। पुलिस ने एक्टिवा पर रखे बोरे की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 48 बोतल शराब की बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur, Shri Ram Janambhumi Nias

Posted by The Stellar News on Saturday, December 8, 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here