महान ग्रंथ रामायण मनुष्य को धर्म तथा सभ्यता से जोड़े रखने में मददगार: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा सोसायटी की ओर से भगवान वाल्मीकि जी को समर्पित 7वें राज्य स्तरीय कीर्तन दरबार का भगवान वाल्मीकि आश्रम हरियाना रोड में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कीर्तन दरबार में के न्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, उद्योग मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक डा. राज कुमार व पवन कुमार आदिया ने विशेष तौर पर शिरकत की। कीर्तन दरबार में सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालुगणों ने कीर्तन में अपनी हाजरी लगवाई।

Advertisements

इस मौके विजय सांपला ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का इतिहास इस बात का गवाह है कि दलित समाज का इस सृष्टि के उथान में खास योगदान है। उन्होंने कहा कि भवनान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रंथ से हमें यह ज्ञान मिलता है कि एक समाज, परिवार तथा देश कैसा होता है और इनके प्रति हमारे कर्तव्य क्या होते हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलते हुए एक सभ्य समाज की रचना का संदेश दिया। सुंदर शा अरोड़ा ने कहा कि आज समय की मांग है कि हम भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर एक सुदृड़ तथा अनुशासित समाज की रचना करें। श्री अरोड़ा ने कहा कि भगवान वल्मीकि जी ने महान ग्रंथ रामायण की रचना कर दुनिया को एकता का पाठ पढाया है।

7वें राज्य स्तरीय कीर्तन दरबार में इंटरनैश्नल गायक फिरोज खान ने श्रद्धालुओं को किया मंत्र मुग्ध

इस मौके पर विधायक डा. राज ने भगवान वाल्मीकि जी को अपने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि रामायण हिंदुस्तान का मूल धार्मिक ग्रंथ है जिसके रचनाकार भगवान वाल्मीकि ने हमें रामायण के द्वारा अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक बेहतर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचि रामायण से हमें प्रगति, कर्तव्य पालन तथा रिश्तों का सम्मान की शिक्षा मिलती है। 


इस कीर्तन दरबार की अध्यक्षता करते हुए विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के हाथ में कलम समाज को यह संदेश देती है कि शिक्षा से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंनेे समाज को अपील की कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें ताकि समाज का हर बच्चा आगे चलकर बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी की तरह देश का संविधान लिखने में सक्षम हो।


इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष महिंदरपाल कैपीटल तथा उपाध्यक्ष दीपक सभ्रवाल ने कीर्तन दरबार में आए सभी राजनैतिक तथा सामाजिक शक्सीयतों का धन्यवाद किया तथा उनको भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा भेंट की। कीर्तन दरबार में इंटरनैश्नल गायक फिरोज खान ने भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान करते हुए अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर पृथवी बाबा जी, सौरभ पवन आदिया, अमरजीत गिल, अनिल शर्मा, सुमेश सोनी, राजेश गुप्ता, नवप्रीत रीहल, केवल ठाकुर, मोहकम सिंह, हरबंस सिंह, ध्यान चंद, मनोज कैनेडी, लाल चंद भट्टी, निर्मल कुमार, अशोक मेहरा, भारत भूषण वर्मा, संदीप सैनी, शशि कुमार, बलवंत राय अटवाल, बब्बू पराशर, यशपाल सभ्रवाल, राज कुमार आदिया, पृथवी राज आदिया, एडवोकेट वनीश राय हंस, सुरिंदर सिद्धु, हरी राम रोहेला, मनमोहन लाल शर्मा, जोगिंदर पाल गोरा, राज कुमार आदिया, हरिंदर पाल सभ्रवाल, ज्योति कुमार जौली, लारैंस चौधरी, मेयर शिव सूद, तीक्षण सूद, अवतार सिंह कंग (ई.टी.सी.), अशोक कुमार, लक्की स्वामी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here