Sunday, October 25, 2026
Home Himachal सांसद खेल महाकुंभ से मिला खिलाडिय़ो को मंच: धूमल

सांसद खेल महाकुंभ से मिला खिलाडिय़ो को मंच: धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। सांसद खेल महाकुम्भ के तहत क्रिकेट फाईनल मैच हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान के खेल मैदान में खेला गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल एवं विधायक नरेंद्र ठाकुर का ढोल बाजों से स्वागत किया गया। खेल मैदान में पहुँच धूमल व अन्य मेहमानों के साथ फाईनल मैच खेल रही टीमों का परिचय करवाया गया। टीमों ने धूमल के साथ मिल भारत माता की जय के नारे लगाए।

Advertisements

हमीरपुर में क्रिकेट फईनल का आगाज करने पहुँचे धूमल

इस मौके पर पूर्व सी.एम. धूमल ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव के युवा को खेल मंच प्रदान करने के लिए सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत कर लाखों युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया है। धूमल ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में युवाओं को खेल के क्षेत्र में मंच प्रधान करने के लिए शुरू किया गया सांसद खेल महाकुंभ ने पूरे राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर के एम.पी. अनुराग को आदर्श सांसद अवार्ड मिलना गौरव की बात है। कांग्रेस की कलह उनका अपना पार्टी का मामला है। मैच रेफरी पंकज शर्मा ने सांसद खेल कुम्भ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हमीरपुर ब्लाक का फाईनल मैग्नेट स्कूल व बसंत इलैवन के बीच खेला गया। बाद में विजेता टीम को प्रेम कुमार धूमल ने पुरस्कार वितरित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here