सग्गी होशियारपुर कंप्यूटर डीलरज एसोसिएशन के प्रधान और मनप्रीत महासचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर कंप्यूटर डीलरज़ (एच.सी.डी.ए) एसोसिएशन के चुनाव संबंधी एक बैठकचेयरमैन प्रेम सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से अगले 2 वर्ष के लिए प्रधान व महासचिव तथा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अमरदीप सिंह सग्गी (सग्गी कंप्यूटर वल्र्ड) को प्रधान, मनप्रीत सिंह रेहसी (आई.टी.ब्रेन) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गी। इसके अलावा कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, सहकोषाध्यक्ष अजय सरोच, संयुक्त सचिव अमित जैन, पी.आर.ओ. जयदीप सिंह तथा मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी राजेश सैनी को सौंपी गई।

Advertisements

इस अवसर पर चेयरमैन प्रेम सैनी ने कहा कि एसोसिएशन कम्युटर डीलरों की समस्याओं को हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी के तालमेल से एसोसिएशन चलाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here