
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गत दिवस भूमि हीन गैरकाश्तकारों के कर्ज माफी संबंधी पंजाब कृषि सहिकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस.) की बैठक चंडीगढ़ में हुई। सहिकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में हुई इस बैठक में विधायक चब्बेवाल एवं चेयरमैन एस.सी. डिपार्टमैंट डा. राज कुमार ने भी भाग लिया। बैठक में आर्थिक पिछड़े लोगों विशेष करके गैरकाश्तकार भूमि हीन व्यक्तीयों सहिकारिता मुहिम की सूची में लाने तथा इन्हें बैंक प्रणाली का हिस्सा बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।

सरकार भूमि हीन किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए बचनवद्ध
डा. राज ने इस प्रयास को कांग्रेस सरकार की बड़ी प्रप्ति बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शिता के चलते भूमि हीन गैर काश्तकारी व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले के तहत होशियारपुर जिले के 55 हजार लाभपात्रियों के 139 करोड़ के कर्ज माफ कीए जाएंगे ताकि हमारे इलाके के गरीबों के लिए वरदान साबित होगा।
इस अवसर पर अन्य गणमान्यों में जालंधर के एम.पी. चौधरी संतोष सिंह, सिविल सप्लाई तथा खप्तकार मामलों के मंत्री भारत भूषण आशू, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी, समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो, खन्ना के विधायक गुरकिरत सिंह कोटली, गिल के विधायक कुलदीप सिंह वैद तथा पंजाब राज सहिकारी बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एस.के. बातिश भी मौजूद थे।











