नर सेवा नारायण सेवा का हर व्यक्ति को करना चाहिए अनुसरन: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुवाई में जरुरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर सहायता सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर गोपाल मंदिर कमालपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का हम सभी को अनुसरन करना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इंसान प्रभु कृपा से ही मानव सेवा के कार्य करने में सक्षम हो पाता है तथा उनका व उनकी संस्था के प्रत्येक सदस्य पर भगवान की कृपा है कि सभी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाविप द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती रहती है तथा जरुरमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने समाज के समृद्ध लोगों से अपील की कि वे जरुरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस पुण्य कार्य में डा. आशीष सरीन ने विशेष योगदान डाला गया। संस्था को इनके द्वारा मिल रहे नियमित सहयोग के लिए जल्द ही एक समारोह आयोजित करके श्री सरीन को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिंदर चोपड़ा, दविंदर अरोड़ा, बी.एस. रंधावा, कर्नल ललित विग, तिलक राज शर्मा, एच.के. नकड़ा, वरिंदरजीत सिंह, ओंकार सिंह, मास्टर गुरप्रीत सिंह, राज कुमार मलिक, विनोद पसान, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here