गऊ सेवा करके ठाकुर लक्की सिंह ने मनाया जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर लक्की सिंह ने अपना जन्मदिन गऊ पूजन करके मनाया। इस मौके पर उन्होंने शहर की समस्त गऊ शालाओं में पहुंचकर गऊ पूजन किया और उन्हें चारा डाला।

Advertisements

इस मौके पर ठाकुर लक्की सिंह ने कहा कि गऊ सेवा का हमारे शास्त्रों में भी महात्म बताया गया है तथा आज हमें खुद एवं अपने बच्चों को गऊ सेवा के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की समस्त गौशालाओं में गऊ माता की जिस श्रद्धा के साथ सेवा की जा रही है उसमें हम सभी को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर अश्विनी ठाकुर जंगली,  मोंटी ठाकुर, दीपक शारदा, नवजिंदर सिंह बेदी, कमल कोठारी, राजेश सूरी, संदीप चड्ढा, कुनाल खोसला आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here