
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्ज़ होम स्टडी हॉल स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्क्रिबल डे और समूह चित्र का आयोजन किया गया। टॉडलर्ज़ होम स्टडी हॉल स्कूल पंजाब का केवल एक स्कूल हैं जो दशकों से इस सुंदर भावपूर्ण स्क्रिबल डे का आयोजन करता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि इसके द्वारा विद्यार्थी अपने विचार एक-दूसरे के साथ व्यक्त करते हैं। स्क्रिबल डे में विद्यार्थी स्कूल की शर्ट पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करते हैं। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी स्क्रिबल डे द्वारा अपनी यादें बनाते हैं। वे अपनी शर्ट को लम्बे समय संभाल कर रखते हैं।

अनेक विद्यार्थी अपनी शर्ट का फ्रेम बनवाते हैं और इस अपने घर, दफ्तर में रखते है जैस-जैसे विद्यार्थी बड़े होते जाते है अपनी इस शर्ट के द्वारा यादों को ताज़ा करते है। यह बच्चों के लिए एक भावुक क्षण है क्योंकि इसके पश्चात् विद्यार्थी भिन्न-भिन्न कॉलेज देशों-विदेशों में चले जाते है। स्कूल के सभी अध्यापकों ने भी उनकी शर्ट पर सिग्नेचल के द्वारा शुभकामनाएं दी और ज़िंदगी में परिश्रम करने का संदेश दिया। अंत में स्कूल की चेयरमैन सुमन गुलाटी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छात्र जीवन के लिए दसवीं की परीक्षा अहम होती है। इस परीक्षा में बेहतर तरीके से सफलता पाने पर आगे के करियर को संवारने के लिए बहुत मदद मिलती है।












