Wednesday, October 7, 2026
Home Crime 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे रिश्वतकांड के तीनों आरोपी

14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे रिश्वतकांड के तीनों आरोपी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। स्टोन क्रैशर मामले में एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोपी एच.ए.एस. अधिकारी एच.एस. राणा तथा उनके साथ दो बिचौलिए रितेश व शुलभ को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया।

Advertisements

13 फवरी तक हमीरपुर जेल में रहेंगे आरोपी

एक दिन के पुलिस रिमांड में आरोपियों से गहन पूछताछ हुई और कुछ अन्य दस्तावेज खंगाले गये। डीएसपी विजिलेंस बी.डी. भाटिया ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दोसडक़ा स्थित जेल में भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here