किसानों की खुशहाली के लिए हमेशा तत्पर है पंजाब सरकार: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जो लोगों से वायदें किए थे, उसे पूरा किया है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों से वायदा किया था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसानों के दो लाख रु पये तक के कर्जे माफ किए जाएंगे और सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने अपने वायदें पर खरा उतरते हुए अलग-अलग चरणों में किसानों के कर्जे माफ करने शुरु कर दिए हैं। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने पुरहीरां धर्मशाला में होशियारपुर के लाभार्थी किसानों को कर्जा राहत सर्टिफिकेट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए रखे। समारोह में होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के 56 किसानों को 57.75 लाख रु पये के कर्जा राहत सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. अमरप्रीत कौर संधू भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने होशियारपुर के 56 किसानों को 57.75 लाख रु पये के कर्जा राहत सर्टिफिकेट किए वितरित

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कर्जा राहत के तीसरे पढ़ाव में होशियारपुर के 14,444 किसानों के 139.96 करोड़ रु पये के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले पढ़ाव में प्रदेश के 3,17862 किसानों के 1815.31 करोड़ रु पये की कर्जा राहत व दूसरे पढ़ाव में 100587 किसानों को 1637.42 करोड़ रु पये की कर्जा राहत दी थी। श्री अरोड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का ध्यान सिर्फ पंजाब के विकास पर केंद्रित है। इसलिए बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने और किसानों की हालत सुधारने पर हम फोकस कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों की सुध नहीं ली लेकिन मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सत्ता में आते ही किसानों का हाथ थामा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब पहला ऐसा राज्य था जिसने किसानों के कर्जे माफ करने शुरु किए और अब अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों ने भी किसानों के कर्जे माफ करने शुरु कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को खुशहाल देखना चाहती है क्योंकि वह हमारा अन्नदाता है। इस लिए सरकार विकास पक्षीय सोच के उद्देश्य के साथ साथ लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर अमनप्रीत सिंह बराड़ मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव शर्मा जिला मैनेजर कोआप्रेटिव बैंक, गुरप्रीत सिंह डिप्टी रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव बैंक, गुरमीत कौर असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव बैंक, रिटा. मैनेजर अमरजीत, एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद मंजीत राय, पार्षद सुरिंदर छिंदा, पार्षद सुरिंदर संधू, दीपक पुरी के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here