जिला भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, कहा झूठ का दूसरा नाम राहुल गांधी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले में कड़ी फटकार लगने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने देशव्यापी धरने-प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में जिला भाजपा होशियारपुर ने कनक मंडी चौक में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “झूठ का दूसरा नाम राहुल गांधी”, देश का गद्दार कौन-राहुल गांधी जैसे नारे लगाकर विरोध किया। प्रदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि राफेल जैसे देश की सुरक्षा से जुड़े मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है, लेकिन उसमें असफल रहे। लोकसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए भाजपा पर झूठे इल्जाम लगाए गए।

Advertisements

आज देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मोदी सरकार को राफेल मामले में क्लीन चिट मिली है। श्री सूद ने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल डील की निर्णय प्रक्रिया, राफेल विमान की कीमत और ऑफसेट सहित सभी पहलुओं पर विचारकर अपना निर्णय दिया है। अब कांग्रेस पार्टी समेत राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए क्योकि, कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति राष्ट्रहित से ऊपर है। ऐसे दोगलेपन वाली कांग्रेस आज देश में एक बार फिर से झूठी साबित हुई है।

इस मौके पर मेयर शिव सूद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए राफेल जैसे सेना उपकरण जरूरी थे। जिसके लिए मोदी सरकार ने पारदर्शी तरीके से इसकी खरीद की, परन्तु कांग्रेस देशद्रोही ताकतों से मिलकर राफेल को भारत नही आने देना चाहते थे। इसी कारण मोदी सरकार के खिलाफ अनर्गल बयान देकर अपनी रक्षा दलाली के आरोपों से देश की जनता का ध्यान बांटना चाहती थी, जिसमें कांग्रेस असफल रही।

इस मौके पर आनंदवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, पार्षद मीनू सेठी, डा. इंदरजीत शर्मा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, संजीव दुआ, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, अशोक शोकी, अमरजीत लाडी, विजय अग्रवाल, राजकुमार, अजय चोपड़ा, मीनू सेठी, नीति तलवाड़, सुनीता दुआ, नरिंदर कौर, सविता सूद, मंजू रानी, त्रिशला शर्मा, सुरिंदर कौर, मंजू सैनी, रणजीत सिंह राणा, जिंदू सैनी, राजा सैनी, अनिल हंस, चिंटू हंस, विपुल वालिया, शिव कुमार काकू, योगेश शर्मा, अनिल जैन, शम्मी वालिया, रमेश ठाकुर, जगमोहन नरूला, राजिंदर मोदगिल, राजन शर्मा, सिमरदीप आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here